अपने म्यूज़िक को Spotify पर लाने का सबसे आसान तरीका।
Spotify और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर अनलिमिटेड अपलोड, अपनी कमाई का 100% हिस्सा रखो, और साथ ही बाकी सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स से ज़्यादा फ़ीचर्स का लुत्फ़ उठाओ।
Spotify पर रेजिस्टर करो
हर DistroKid मेम्बर को मिलता है Spotify for Artists का फ़्री एक्सेस। इसके चलते Spotify पर आप अपनी ऑफ़िशियल प्रोफ़ाइल को क्लेम और मैनेज तो कर ही पाते हो, साथ ही आप कई और कमाल के फ़ीचर्स को भी अनलॉक कर लेते हो:
  • अपनी रेजिस्टर्ड आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम और मैनेज करो
  • Spotify के प्लेलिस्ट एडिटर्स को अपने ट्रैक्स भेजो
  • स्टैट्स पर नज़र रखकर अपने सुनने वालों के बारे में जानो
  • अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल कस्टमाइज़ करो
हाइप बनाओ
Spotify Canvas की फ़्री लाइब्रेरी से क्लिप चुनो।
DistroKid का Spotify Canvas Generator, Spotify पर ट्रैक्स के बैकग्राउंड में बजने वाले छोटे, लूपिंग वीडियो बनाने का एक आसान तरीका है। अपने ट्रैक में चार चाँद लगाने वाला एक लाजवाब वीडियो बनाने के लिए रॉयल्टी-फ़्री क्लिप्स की एक भारी-भरकम लाइब्रेरी से क्लिप्स चुनकर तो देखो।
हाइप बनाओ
HyperFollow के साथ Spotify के प्री-सेव्स कलेक्ट करो।
HyperFollow की मदद से अपने सारे मटीरियल (म्यूज़िक, वीडियो, सोशल मीडिया, मर्चेंडाइज़, इत्यादि) के लिंक आसानी से शेयर करके एक ही लिंक से अपने Spotify प्री-सेव कलेक्ट करो। DistroKid मेम्बर्स के लिए यह बिल्कुल फ़्री है।
हाइप बनाओ
DistroKid की किसी Spotify प्लेलिस्ट पर फ़ीचर होने का मौका पाओ।
अपनी आवाज़ को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लाजवाब तरीकों का मज़ा लो! प्लेलिस्ट के पहिये को घुमाकर अपने गानों को DistroKid की सबसे जानी-मानी Spotify प्लेलिस्टों में शामिल करो।
हाइप बनाओ

आम सवाल-जवाब

मैं अपने Spotify URI का पता कैसे लगाऊँ?

DistroKid पर आपको मिलता है एक काम का Spotify URI सर्च टूल।

अपना Spotify URI पाने के लिए:
  • अपने DistroKid अकाउंट पर लॉग-इन करो
  • ऊपर दाईं ओर बने फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करो
  • "काम के फ़ीचर्स" को सिलेक्ट करो
  • उसके बाद "Spotify URI सर्च टूल" को चुनो

या फिर आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हो: https://distrokid.com/uri/spotify/
Spotify पर रेजिस्टर्ड आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल पाने के लिए मुझे क्या करना होगा?

हर DistroKid मेम्बर को मिलता है Spotify for Artists का फ़्री एक्सेस, जिसके चलते Spotify पर अपनी ऑफ़िशियल आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को आप क्लेम और मैनेज कर सकते हो।
अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करने के लिए:
  • DistroKid में साइन-इन करो
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करो
  • "स्पेशल एक्सेस" सिलेक्ट करो
  • "Spotify for Artists" पर क्लिक करके इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करो।
अपनी ट्रैक की रिलीज़ से पहले क्या मैं अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल को क्लेम कर सकता/सकती हूँ?

जी हाँ, बशर्ते रिलीज़ की तारीख से कम से कम चार हफ़्ते पहले DistroKid के माध्यम से आपने Spotify पर अपना म्यूज़िक अपलोड किया हुआ हो

अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल क्लेम करने के लिए आपको ज़रूरत होगी अपने Spotify Artist URI की, जो आपको इस टूल की मदद से आसानी से मिल जाएगा: DistroKid का Spotify URI सर्च टूल

अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल क्लेम करने के बारे में और जानो यहाँ
किसी Spotify प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए मुझे क्या करना होगा?

Spotify की प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए, Spotify आर्टिस्ट्स को अपना म्यूज़िक पिच करने का एक आसान तरीका देता है। चुने जाने के लिए आपकी रिलीज़ की तारीख कम से कम 3 हफ़्ते बाद की होनी चाहिए (जो सिर्फ़ DistroKid के Musician Plus और Ultimate प्लान के तहत ही मुमकिन है)।

Spotify को कोई ट्रैक भेजने (पिच करने) के बारे में और जानो यहाँ

ज़रूरी जानकारी: कोई भी Spotify की एडिटोरियल प्लेलिस्ट में पैसे देकर जगह नहीं बना सकता। अवैध म्यूज़िक प्रमोशन सेवाओं के लिए धोखाधड़ी करने वाले विज्ञापनों के झाँसे में बिल्कुल मत आना! अपने म्यूज़िक की रक्षा करके, खतरे की निशानियों की पहचान करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करो: यहाँ
अपने Spotify for Artists में किसी नए आर्टिस्ट को मैं कैसे जोड़ सकता/सकती हूँ?

सबसे पहले तो Spotify के Spotify for Artists पोर्टल में लॉग-इन करो।

ऊपर बाईं ओर दिखाई देने वाले अपने आर्टिस्ट के नाम के बगल में मौजूद 3 बिंदुओं पर क्लिक करो। उसके बाद, नीचे बाईं ओर आपको अपने अकाउंट की जानकारी दिखाई देगी। उसे खोलकर देखने के लिए ^ वाले अप ऐरो पर क्लिक करो। वहाँ से "Add Team" पर क्लिक करो।

अब बस उन निर्देशों का पालन करते-करते माँगे जाने पर अपना Artist URI डाल देना। अगर आपको अपना Artist URI नहीं मिल रहा, तो इस लिंक पर क्लिक करो: DistroKid का Spotify URI सर्च टूल
कोई सवाल? अभी जवाब पाएँ।
और भी काम की टिप्स के लिए हमारे सपोर्ट पेज पर जाओ।